Sharat Chandra, 28thFebruary 2021
प्रेम सिंह पोटाई पिचांगी गाँव के निवासी हैं, वे खेत में काम करने वाले मजदूर हैं। उन्होंने कहा 28 मार्च 2000 को शाम 4 बजे लगभग 40-50 पुलिसकर्मी अचानक हमारे इलाके में आए और घरों के अंदर से आठ पुरुष सदस्यों को उठाकर ले गए। बाद में उन पर नक्सलियों के सहयोग करने का मामला दर्ज कर दिया गया.
पुलिस हिरासत के दौरान आठों को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा था। पुलिस की पिटाई से प्रेम सिंह बेहोश हो गये थे, उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
गांव पहुंचने के बाद वह फिर से बेहोश हो गया, ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना था कि हिरासत में प्रताड़ना के कारण मरीज की यह हालत हुई है। उनका ऑपरेशन करना पड़ा, ऑपरेशन के बाद भारी वजन नहीं उठाने को कहा गया था। वे अभी भी बिमार हैं, हर महीने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता है।
वह काम पर वापस लौट नहीं पाये, अब मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। उस मारपीट का असर अभी भी उनके शरीर में है, वह खेती भी नहीं कर पाते। हर काम अब दूसरे के भरोसे होता है। उनके पास 5 एकड़ जमीन तो हैं लेकिन खेती सही से नहीं कर पाते, परिवार अर्थिक परेशानियों से गुज़र रहा है।
पुलिस ने सहायता के तौर पर 10 हजार दिया गया था, ईलाज में प्रेम सिंह को 50 हजार से अधिक खर्च करना पड़ा था। उम्र बढ़ने के साथ और भी कई समस्या का सामना कर रहे हैं, वे अपनी आजीविका के लिए रोज़गार चाहते हैं, अर्थिक नुकसान की भरपाई चाहते हैं।
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp