Victims Register

हिंसा ने समाजसेवा से भी दूर कर दिया...

Published 12 February 2021

Sharat Chandra, 12thFebruary 2021

गाँव में सभी सहूलियत थी इसलिए नक्सली का लगातार आना जाना लगा रहता है, बस्तर में लगभग गाँव का यही हालात है रामू ने गाँव वालों से पूछा, गाँव वालों ने बताया कि नक्सली को नहीं आने दिया तो गाँव में रहना मुश्किल हो जायेगा, उनको रोका तो जमीन और जान दोनों जा सकती है, इसलिए हमें उनका निर्देश का पालन करना होता है, रामू से नक्सलियों का संदेश सपरंच, पटेल और गायता को भेजने का काम करवाते थे |

२००६ में भैससुर में घटना हुई थी, उसी प्रकरण में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पे 2007 में गिरफ्तार कर लिया, नक्सली के सहयोग करने पे करीब दो साल सजा झेलना पड़ा, जेल से बारी होने तक कई कानूनी प्रक्रिया से गूजरना पडा, पिता अनपढ़ थे, इसलीए करीब १.२० लाख खर्च वकील व अन्य पर हुआ था, चूँकि रामू अकेले घर में खेती करता था इसलीए कर्ज लेकर ये रकम चुकाना पड़ा, परिवार कि हालात नाजुक थी इसलिए पिता का इलाज नहीं करवा पाए, पिता का देहांत हो गया, बरी होने के बाद कर्ज का रकम चुकाना पड़ा, तीन भाई थे लेकिन आर्थिक हालात खराब होने के वजह से दोनों भी पढ़ नहीं पाए, परिवार को सहारा देने के लिए लोन पे ट्रैक्टर लिया लेकिन पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार कर लिया इस अंदेशा से कि नक्सली का पैसा से ट्रैक्टर लिया होगा, इसलिए अब खेती करते है |

समाज और बस्तर के हालात को देखते हुए रामू ने समाज सेवा और पीड़ित व्यक्ति को मदद करने के लिए संगठन बनाया, पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए एस.पी. ऑफिस में बुलाया गया, और नक्सली को सहयोग करने का आरोप लगाया गया इसलिए रामू को अब समाज सेवा भी छोड़नी पड़ी अभी परिवार की हालात ठीक है लेकिन पुलिस प्रशासन के वजह से अपना दायरा छोटा कर लिया, अब बस खेती तक सीमित है...

नोट- पीड़ित के नाम को गुप्त रखने के आग्रह पर नाम बदला दिया गया है | 

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on whatsapp
WhatsApp