Sharat Chandra, 17thFebruary 2021
बस्तर में चल रहे वर्षों के संघर्ष में लगभग सभी गाँव पीड़ा झेल रहे हैं। वह दो पक्षों द्वारा सताये गये हैं।
ये कहना ग़लत नहीं होगा वर्षों से हिंसा के शिकार हुए ग्रामीण अब शांति चाहते हैं और उन्हें मदद कि जरूरत है। ये दास्ताँ है अंतागढ़ के अम्मागाँव की। जब अम्मागाँव में सड़क नहीं थी, पुलिस के लिए गाँव आना मुश्किल था। गाँव में माओवादियों का आना जाना लगा रहता था। गाँव में नक्सलियों के आने जाने के कारण पुलिस कि नज़र गाँव की हर एक गतिविधी में रहती थी।
गांव वाले दोनों पक्षों में चल रहे संघर्ष और हिंसा के बीच फंसे थे। गाँव वाले नक्सलीयों को नहीं रोक सकते थे। वे गांव में आते थे और बलपूर्वक लोगों से खाना देने कहते। वे गांव वालों से मीटिंग भी करते थे, बैठक में सरकारी योजनाओं का विरोध करने और पुलिस को कोई भी जानकारी नही देने के लिए धमकाते थे।
गांव वालों के पास नक्सलियों की मदद करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था, अगर वे उनकी बात नहीं मानते तो उन्हें जान से मार दिए जाने का डर था। वे गाँववालों से अनाज ले जाते थे, पुलिस इसको सहयोग के नज़र से देखती है। गाँव वाले अगर अनाज नहीं देते तो उन्हें गाँव से भाग दिया जाता, इसीलिए गाँव वाले मीटिंग में उपस्थिति रहते थे।
गंगाराम भी अम्मागांव के रहने वाले थे। वे पहले, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। जब उनकी पत्नी गर्भवती थी, तबीयत बिगड़ने पर वह उनको अपने साथ अस्पताल ले गए। अस्पताल से पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले गई, नक्सली सहयोगी का आरोप था।
गंगाराम ने बताया बंदूक की नोक पर विवश होते गाँव वाले मीटिंग में जाते हैं। परिवार पर हिंसा का डर भी एक कारण था, परंतु पुलिस ने उन्हें सन 2000 में 10 महीने के लिए जेल में भेज दिया।
उनको जब गिरफ्तार किया गया तब उनके परिवार में और कोई ज़िम्मेदार सदस्य नहीं था, घर में वह अकेले व्यक्ति थे जो कमाते थे। एक साल पहले शादी हुई थी, पत्नी गर्भवती थी, उनका खयाल नहीं रख पाए, परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पाड़ा। उनके घर कई बार ऐसी स्थिति आई जब उन्हें खाली पेट सोना पड़ा, कर्ज़ लेकर घरवालों ने गुजरा किया।
गाँव वाले जानते थे उनका कोई दोष नहीं है, उन्होंने गंगाराम की जमानत कराई। स्वस्थ विभाग की नौकरी सरकार द्वारा खत्म कर दी गई, परिवार कि स्थिति अब और बदतर है। वर्तमान में खेती पर निर्भर हैं, साल में एक ही फ़सल लगा पाते हैं।
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp