Gavendra Deshmukh 15thFebruary 2020
गणपत मुड़ियम 2010 से आवापल्ली सलवा जुडूम कैम्प में रह रहे हैं। गणपत वैसे तो ग्राम चिंता कोटा के रहने वाले हैं, 2010 में उनके पिताजी की हत्या के बाद में सलवा जुलुम कैंप में आकर रहने लगे।
गणपत बताते हैं कि गांव में रोजगार नहीं था और हिंसा की वजह से भय का माहौल रहा करता था। इस डर से गणपत आस-पास के लोगों के साथ रोज़ी-मजदूरी करने बेंगलुरु गए।
गणपत की पत्नी बताती हैं, जिस दिन लक्ष्मण बेंगलुरु के लिए निकले उसी रात नक्सली उनके घर आए और उनके ससुर लक्ष्मैया मरियम को मार दिया। गणपत को जब पिता की मृत्यु के बारे में पता चला, तब तक वह बेंगलुरु पहुंच चुके थे।
गणपत के पास उस वक्त वापस लाने लायक पैसे नहीं थे। उन्होंने एक महीना बेंगलुरु में ही काम किया, किराए के पैसे का इंतजाम होते ही वह वापस गांव लौटे। लौटकर उन्होंने पिता का मृत्यु भोज कराया।
गणपत को पिता की मृत्यु के बाद ₹400000 की सरकारी मदद मिली। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 3 बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा शिव भैरमगढ़ एकलव्य विद्यालय में कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रहा है, बेटी गंगा अभी आवापल्ली में आठवीं कक्षा में पढ़ती है, उनकी छोटी बेटी जमुना अभी आंगनबाड़ी जाती है।
गणपत मजदूरी की कमाई से घर का खर्च चलाते हैं, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल आने-जाने में काफी पैसा लगता है। गणपत के गांव में उनकी 7 एकड़ जमीन है, उनकी मां गांव में ही रहती हैं। पिता की मौत के बाद गणपत भी डर से गांव नहीं जा पाते थे। पिछले दो-तीन साल से वे खेती के समय गांव जा रहे हैं। वह अपने गांव से सूरज ढलने से पहले ही वापस आवापल्ली आ जाते हैं।
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp