Victims Register

जब मैंने जल जंगल की लड़ाई बुलंद कि...

Published 21 February 2021

Sharat Chandra, 21stFebruary 2021

जब मैंने जल जंगल की लड़ाई बुलंद कि और अपने अधिकार की बात की तो अधिकारियों,  राजनीतिक लोगों ने दर्ज किए फ़र्ज़ी मुकदमे.

ये दास्ताँ है कचवर के लगातार तीन दफा चुने गए सरपंच धनुराम धुर्व की. धनुराम गांव के पहले स्नातक है. राव घाट खदान परियोजना की शुरुआत हुई थी, जंगल और पहाड़ पर एक कंपनी की नज़र गड़ी हुई है, राव घाट में आयरन ओर (लौह अयस्क) की खदान बनने से इस इलाके के वन, प्राकृतिक परिवेश, जीव-जानवर, नदी-नाले-झरने आदि सब नष्ट हो जाएँगे।

आदिवासी पहाड़ को अपना भगवान मानते हैं, रावघाट संघर्ष समिति ने मोर्चा खोला, धनुरामधुर्व को अध्यक्ष चुना गया था, खदान का विरोध तेज हो गया था. लोगों को जागरूक करना ही उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है। उन्हें न किसी राजनीतिक लोगों का डर है, न ही जंगल माफियाओं और न ही किसी नक्सल संगठनों से ख़ौफ़ है। वह हमेशा उन चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं.

बे बटाते हैं पुलिस को शक था की मुझे नक्सली समर्थन मिला है इसीलिए वो इस मामले को बढ़ा रहे हैं, माओवादी का समर्थक होने का आरोप लगाकर पुलिस ने फ़र्जी मुकदमा दर्ज किया.  2005 में वे सरपंच का चुनाव भी लडे, उन्हें सरपंच चुन लिया गया था. अब जनहित में काम और समाज सेवा उनके दैनिक जीवन का कर्तव्य बन गया था. वर्ष 2008 में रावघाट ठाणे में हमला हुआ था. पुलिस ने धटना में शामिल होने का इल्ज़ाम लगाया था, परंतु उनकी गिरफ़्तार नहीं हुई.  2011 टडोकी थाना में हमला हुआ, साल 2011 में पुलिस द्वारा यह इल्ज़ाम लगाया गया कि वह नक्सलियों को सूचनाएँ उपलब्ध करवाते हैं. मामले को गंभीर बताते हुए फरार घोषित कर दिया. घटना से जुड़े अधिकारियों से वे रोज़ मिलते थे. बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, इस मामले को पेचीदा और बहुत ही संगीन बना दिया गया.  2014 में उन्हें दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने जेल भेज दिया, सरपंच होने के नाते उनपर नक्सल के सहायता करने का भी आरोप था.

परिवार में तीन बच्चे और माता पिता थे, ऐसे में परिवार पालन-पोषण करने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चे का पढ़ाई भी 1 साल तक रुक गयी थी, कानूनी लड़ाई लड़कर पिता ने जमानत लिया था. एक सुनवाई में करीब 25 हज़ार तक ख़र्च हो जाता था.  जमानत तक करीब 1 लाख ख़र्च हो गया था. इसी दौरान पिता की मौत हो गई, परिवार अनाथ हो गया, परिवार ने कोर्ट में जमानत कि गुहार लगाई, ढाई साल की यातना पूर्ण क़ैद के बाद उन्हें स्थाई जमानत प्रदान कर दी। 2015 में दोबारा सरपंच पद के लिए चुन लिए गए थे,  2005 से लगातार सरपंच पद पर विराजमान है, अभी उनकी अपील है, आर्थिक नुक़सान कि भरपाई हो और जल जंगल ज़मीन संरक्षित रहे।

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on whatsapp
WhatsApp