Sharat Chandra, 25thFebruary 2021
चिनगनार, मुरनार घने जंगल से घिरी आदिवासियों की बस्ती है, अंतगाढ़ ब्लॉक से करीब २३ किलोमीटर दूर बसा है, गाँव जाने के लिए कच्ची सड़क ही एकमात्र साधन है. पक्की सड़क अभी गाँव तक नहीं पहुँच पाई है. गाँव पहाड़ से लगा हुआ है, कई तरह के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ज्यादातर लोग यहाँ खेती और मजदूरी करते है. वर्ष २००५ की एक रात पुलिस ने गाँव चारों तरफ से घेर लिया था, उनका मक़सद तो नक्सली को गिरफ्तार करना था, लेकिन नक्सली नहीं थे.
अगली सुभ गायता और पटेल के कहने पर गाँव वाले इकट्ठा हुए थे. मीटिंग गोटूल पर चर्चा के लिए रखी गयी थी. पुलिस ने नक्सली सहायक और मीटिंग में शामिल होने का आरोप लगाकर 13 लोगों को अपने साथ ले गयी. पुलिस वालों ने कारण बताया कि गिरफ्तार किए गये लोग पहाड़ी क्षेत्रों में मीटिंग शामिल होते हैं, नक्सल समर्थक हैं. पर वास्तव में पुलिस ने सभी ग्रामीण को जंगल के बजाय घर से उठाया था. बस्ती में तब कुल ३० लोग ही रहते थे. पुलिस १३ लोगों को उठा ले गई, इनमें ३ महिला और १० पुरुष थे.
गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, जब किसी महिला को खोजा जाना आवश्यक है, तो खोज एक अन्य महिला बल द्वारा की जाएगी परंतु से ३ महिलाओं गिरफ़्तार पुरुष द्वारा किया जाता है. गाँव में जो बच गए वो नव विवाहित महिला और छोटे बच्चे थे. गिरफ़्तार किए गए सभी पीड़ितों को ३ महीने के बाद जमानत मिल गयी, गाँव में अधिकतर परिवार से दो या तीन लोग जेल गए थे. जेल के दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा, बस्ती में बच्चों की पढ़ाई रुक गयी थी, अधिकतर पीड़ित परिवार खेती और मजदूरी पर जीवन यापन के लिए निर्भर हैं. गाँव में विद्यालय नहीं हैं.
उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है, आज करीब १५ साल बाद भी गाँव जाने के लिए सड़क नहीं है, गाँव में अगर कोई बीमार हो जाता है तो करीब १ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है, एक किलोमीटर चलने के बाद कच्चे रस्ते से वाहन तक पहुँच पाते है, अधिकतर बच्चे ८ वी तक ही पढ़ पाते हैं. आगे पढाई जारी रखने के लिए उन्हें अम्मागावं तक पैदल ५ किलोमीटर चलना पड़ता इसलिए. गाँव कि अधिकतर छात्र पढ़ाई छोड़ खेती या घरेलू काम में हाथ बटाते हैं. बारिश के मौसम में पानी सड़क पर आ जाता है, बच्चे स्कूल जाना बंद कर देते हैं. गाँव के अधिकांश लोग पीड़ित हैं.
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp