Ramesh Kunjam, 26thFebruary 2021
सादे को याद है ,जब वो छोटा था अपनी बापी के साथ खेतों के बीच से दौड़ लगाते हुए जंगल के नदी में नहाने जाता है | उसकी यादें जुडी है कूक की तरकारी जो उसकी बापी (दादी) घने जंगल के अन्दर जाकर पेड़ों की जड़ों से एक सब्जी जिसको कूक (मशरूम) निकालकर लाती थीं और सारा घर उसे बड़े चाव से खाते था| उसके सारा परिवार खेती से जुटा रहता और कोदो, मक्का, मसूर,चना, धान, और बहुत सारी दालें और सब्जियों की खेती करते थे| सादे के परिवार के पास इतने सारे खेत थे कि वो सब खेतों में अकेले नही जा पायेगा |
करीब पन्द्रह साल पहले अचानक उसके घर को बहुत सारे लोगों ने घेर लिया और सादे के बाप लखमा से पूछा कि वो शहर जाकर उनके बारे में पुलिस को खबर देता है | लखमा ने उनके आरोप को स्वीकार नही किया तब सभी मौजूद लोगों की भीड़ ने फैसला सुनाया कि लखमा को गाँव छोड़ना होगा| कुछ दिनों बाद मेरा छोटा भाई जो होमगार्ड की नौकरी करता था अपनी बीबी के साथ नारायणपुर आ गया और किराए के मकान में रहने लगा उसे डर था की उग्रवादी लोग उसे जान से मार सकते थे |
कुछ दिनों बाद सादे को लगने लगा कि गाँव के दूसरे लोग भी उसके साथ नही है और उसके पूरे परिवार ने गाँव छोड़ने का फैसला किया साल 2006 में सादे अपने माँ-बाप और पत्नी को लेकर नारायणपुर चला आया | उसे सरकार के तरफ से कोई भी सहायता नही मिली है, क्योंकि जब भी वो सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सुविधाओं जैसे आवास योजना, नुक्सान का मुआवजा, या नौकरी के लिए आवेदन करता है| वो अनेकों बार पुलिस थाना में गया है लेकिन उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई|
सादे के छोटे भाई संतोष को 2017 में उग्रवादियों ने कुतुल गाँव में गोली से मार दिया| सादे के करीब 100 एकड़ जमीन का मालिक है और अभी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है|
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp