Victims Register

छुपते-छुपाते भागना पड़ा अपने ही घर से ...

Published 13 February 2021

Gavendra Deshmukh  13thFebruary 2020

उमेश दास कोंडागांव में गोपनीय पुलिस पैड ओर कार्यरत हैं। कोंडागांव से 50 किलोमीटर दूर ग्राम आमगांव उमेश का गांव है। सलवाजुड़ुम के बाद 2007 में बायनार और आसपास के गांव में हिंसा बढ़ने लगी थी। उसी समय उमेश का घर भी लूटा गया। उमेश को 2014 में अपना घर और गांव छोड़ना पड़ा। तब से उमेश कोंडागांव में रख रहे हैं।

उमेश बताते हैं कि 2007 में नक्सलियों द्वारा उनका घर लूटा गया, उन्होंने उनके पिता को मारने की कोशिश भी की। उमेश बताते हैं, तब उनके पास कोई रास्ता नहीं था। उमेश और उनके परिवार ने इस दोतरफा हिंसा को करीब से देखा है।

उमेश 2014 में छुपते-छुपाते अपने घर से भाग निकले और कोंडागांव पहुंचे। पहुंचने के बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई, तब से ही वे पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उमेश को सरकार द्वारा कोई आवास नहीं मिला है, वे किराए के मकान में रहते हैं।

रमेश के घर में हुई लूट का मुआवजा उन्हें अब तक नहीं मिला है। वह बताते हैं, उनके घर से हर एक समान, यहां तक की एक्ससल -सुपर(मोपेड) और साइकिल भी नक्सली लूट ले गए। उमेश आगे बताते हैं, उस समय उनके गांव में नक्सलियों का वर्चस्व था जिसके चलते वे इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए।

उमेश का बाकी परिवार अब भी गांव में रहता है।उमेश अपने घर वालों से कम ही मिल पाते हैं, डर के कारण वे अपने गांव भी नहीं जाते

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on whatsapp
WhatsApp