Ramesh Kunjam, 14th February 2021
पिछले तीन सालों में कोई दिन ऐसा नही हुआ कि विज्जे को अपना गाँव कुतुल और जंगल याद नही आया होगा| सबसे ज्यादा तो वो जंगल की खुशबुओं को मिस करती है, जो हर महीने दो महीने में बदलती रहती है और फिर बदलते हुए ऋतुओं और मौसम के अंदाज को लेकर गाये जाने वाले गीत | धान काटने के समय होने वाले उत्सवमें विज्जे जमकर नाचती अपने गाँव वालों के साथ |
एक दिन उसके पति और बेटों ने विज्जे से कहा कि अब हम गाँव में नही रह सकते,क्योंकि गाँव के कुछ लड़के जो उग्रवादी की राजनीति कर रहे हैं- नही चाहते कि वो लोग वहां रहे| उन्हें लगता है कि विज्जे का आदमी लखमा जब शहर जाता है, तो उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देते हैं|
तीन साल बाद बहुत सबेरे ही कुछ कपडे और सामान लेकर पैदल ही ओरछा की ओर निकल पड़े, वहां से बस में बैठकर नारायणपुर आये और तब से एक किराए के मकान में कुम्हार पारा इलाके में रह रहे हैं| कोई सरकारी सुविधा अभी तक नही मिली है,सिवाए राशन कार्ड के| उसके दोनों बेटे मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहे हैं| विज्जे बार-बार दरवाजे पर आकर खड़ी हो जाती है और अपने चारों तरफ देखती है-और फिर उस पहाड़ की ओर ताकती रहती हैं| जिसके पार उसका गाँव कुतुल है, और जंगल जहाँ वो आजादी के साथ घुमती थी, काम करती थी और नाचती थी|
विज्जे को पता नही कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखा या नही या उसके लिखने से उसकी जिन्दगी में क्या फर्क पडेगा| उसके पति फगडू ने बताया कि पुलिस थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है जिसके कारण वो और उनका परिवार आवास सुविधा, रोजगार तथा मुआवजे से वंचित हैं|
लेकिन विज्जे को सिर्फ उनकी जिन्दगी वापस चाहिए जैसे वो अपने गाँव में जी रही थी, उसे अपना जंगल वापस चाहिए जहाँ उसके देवता रहते हैं |
Share on facebook Facebook Share on twitter Twitter Share on whatsapp WhatsApp