Victims Register

कहीं नहीं है कहीं भी नहीं लहू का सुराग

Published 13 February 2021

Ramesh Kunjam, 13thFebruary 2021

सरस्वती ने इतना बड़ा लोगों का हुजूम कभी नहीं देखा था , सभी तरफ लोग थे, आदमी, औरतें,लड़के और लड़कियां. कुछ लड़के और लड़कियों के हाथों मैं बंदूकें थीं और कुछ लोगों के हाथों मैं धारदार हथियार. सरस्वती उनके नजदीक गयी क्योंकि वहां कोई भाषण दे रहा था. सरस्वती ने सुना ,वो कह रहा था कि हमारे जंगल और जमीं पर हमले हो रहे हैं , ये जंगल और जमीन सदियों से हमारे हैं, सरकार इनको बड़े बड़े सेठों को बाँट रही है, हम ये कतई बरदाश्त नहीं करेंगे . हम लड़ेंगे अपनी जमीं और संस्कृति बचाने के लिए , अपनी पहचान बहाने के लिए.

इसके लिए हम सबको एक रहना होगा .  

सरस्वती की समझ नहीं आया कि बड़े सेठ लोग जंगल की जमीं का क्या करेंगे. रात मैं सरस्वती का आदमी अपने ताऊ के घर गया जहाँ उसके ताऊ के तीन लड़के भी थे , दुकारू, आयुत और मंगल . दुकारू ने कहा कि दादा लोग उनके एक भाई मंगल को दलम  का सदस्य बनाना चाहते हैं., दलम नक्सलियों का लड़ाकू दस्ता को बोलते हैं . उसने दादा लोगों को अपने भाई को दलम मैं भेजने के लिए मना कर दिया. आयुत ने भी यही कहा कि मंगल को दलम मैं नहीं भेजना है.

दो या तीन दिन बाद दुकारु और आयुत खेत मैं काम कर रहे थे. वहां कुछ  दलम के हथियारबंद  

लड़के लड़कियां आये और दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया. आयुत किसी तरह बच कर भाग आया. जैसे ही वो घर पहुंचा ही था कि खेत की और से गोली चलने की आवाज आई. घर के सब लोग दुकारू के घर मैं इकट्ठे हो गए थे लेकिन सभी की बोलती बंद थी. सब महसूस कर रहे थे कि दुकारु के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है लेकिन कोई बोल नहीं रहा था. रात भर कोई नहीं सो सका . अगले दिन सवेरा होने से पहले ही सभी भाई खेत की तरफ गए और देखा दुकारुमरा हुआ पड़ा है , उसके शरीर पर गोलियां लगी थीं. कुछ महीने बाद ठीक ऐसा ही दुकारु के छोटे भाई  आयुत के साथ हुआ , आयुत को गोली मारने से पहले बहुत पीटा भी गया था . अब तो मंगल ने घर से निकलना भी बंद कर दिया था. खेत का सभी काम उसकी भाभियाँ करती थीं एक दिन जब मंगल घर पर अकेला था , कुछ लोग उसे जबरदस्ती घर से ले गए . वो उसे पीटते हुए ले जा रहे थे. मंगल उस समय १८ साल का था. कई दिनों तक मंगल का कुछ पता नहीं चला. महीनों सालों के बीतने के बाद आज तक मंगल का और उसके दो बड़े भाइयों को मौत की नींद सुलाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है.

मंगल के गायब होने के कुछ दिन बाद सरस्वती ने फैसला किया किया की अब वो गाँव मैं नहीं रहेगी और अपने आदमी लखमू नेताम को लेकर शहर नारायणपुर आ गयी और शांतिनगर मैं किराये के मकान मैं अपने तीन बच्चों  के साथ रहती है. सरस्वती  और उसके आदमी ने कोई पुलिस रपट भी नहीं कराइ है न ही कराना चाहते हैं .

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on whatsapp
WhatsApp